जो दूसरों को छोटा किए बिना बड़ा बन जाए, वही असल बड़ा है

जो दूसरों को छोटा किए बिना बड़ा बन जाए, वही असल बड़ा है
बड़ा पेड़ और छोटा पौधा — असल बड़ा का प्रतीक, MSH Writes

असल बड़ा — जो दूसरों को छोटा किए बिना बड़ा बन जाए, वही असल बड़ा है

By- Sadik Husain

جو دوسروں کو چھوٹا کیے بغیر
بڑا بن جائے، وہی اصل بڑا ہے

Jo doosron ko chhota kiye bina bada ban jaaye, wahi asal bada hai

जो दूसरों को छोटा किए बिना बड़ा बन जाए, वही असल बड़ा है।

इस पोस्ट के बारे में

बड़ा बनने के दो रास्ते हैं। एक, ख़ुद ऊपर उठो। दूसरा, दूसरों को नीचे गिरा दो। दूसरा रास्ता आसान लगता है, इसलिए ज़्यादातर लोग वही चुन लेते हैं। किसी की बुराई कर दी, किसी को छोटा बता दिया, और ख़ुद को बड़ा समझ लिया। पर यह बड़प्पन नहीं, छोटापन है। और छोटापन देर तक छुपता नहीं।

बड़े पेड़ को देखिए। वह कभी छोटे पौधे को कुचलकर बड़ा नहीं होता। उसकी छाँव में छोटा पौधा भी पनपता है। असल बड़ा इंसान भी ऐसा ही होता है। उसके पास बैठकर लोग छोटे महसूस नहीं करते, बड़े महसूस करते हैं। वह दूसरों को ऊपर उठाता है, और उसी में उसकी बड़ाई है। ऐसे लोगों के पास बैठकर दिल को सुकून मिलता है, क्योंकि उनके साथ कोई छोटा महसूस नहीं करता।

बड़ा बनना है तो मेहनत से बनिए, अख़लाक़ से बनिए। दूसरों को छोटा करके जो बड़ा बनता है, वह एक दिन ख़ुद ही छोटा पड़ जाता है। असल बड़ा वही, जो बिना किसी को गिराए ऊँचा उठ जाए।

MSH Writes — WORDS • WISDOM • HERITAGE

Comments

Powered by Blogger.

Archives

Categories

Blogger templates

Blogger news

Facebook

Blogroll

Subscribe Us