ज़ख़्म भर जाते हैं, मगर लफ़्ज़ों के निशान रह जाते हैं

ज़ख़्म भर जाते हैं, मगर लफ़्ज़ों के निशान रह जाते हैं
स्याही और क़लम — लफ़्ज़ का प्रतीक, MSH Writes

लफ़्ज़ — ज़ख़्म भर जाते हैं, मगर लफ़्ज़ों के निशान रह जाते हैं

By- Sadik Husain

زخم بھر جاتے ہیں،
مگر لفظوں کے نشان رہ جاتے ہیں

Zakham bhar jaate hain, magar lafzon ke nishaan reh jaate hain

ज़ख़्म भर जाते हैं, मगर लफ़्ज़ों के निशान रह जाते हैं।

इस पोस्ट के बारे में

तलवार का ज़ख़्म भर जाता है। ज़बान का नहीं। दिल पर लगा निशान सालों तक रहता है, कभी-कभी उम्र भर। हम ग़ुस्से में कुछ कह देते हैं। मज़ाक़ में कुछ कह देते हैं। बिना सोचे कह देते हैं, और फिर भूल जाते हैं। जिसे कहा गया, वो नहीं भूलता। लफ़्ज़ एक बार ज़बान से निकल जाएँ तो वापस नहीं आते।

एक अच्छा लफ़्ज़ टूटे दिल को जोड़ देता है। एक बुरा लफ़्ज़ सालों पुराने रिश्ते में दरार डाल देता है। यही लफ़्ज़ों की ताक़त है। बोलने से पहले बस एक पल रुकिए। ख़ुद से पूछिए, ये लफ़्ज़ किसी को सुकून देंगे या ज़ख़्म? और अगर यही लफ़्ज़ मुझसे कहे जाते तो कैसा लगता?

आदत एक दिन में नहीं बनती। पर एक दिन से शुरू ज़रूर होती है। आज से कोशिश कीजिए, ज़बान से निकला हर लफ़्ज़ किसी के दिल को हल्का करे, भारी नहीं।

MSH Writes — WORDS • WISDOM • HERITAGE

Comments

Powered by Blogger.

Archives

Categories

Blogger templates

Blogger news

Facebook

Blogroll

Subscribe Us